लाइब्रेरी में जोड़ें

देश हित




मनोरम छंद
मापनी  2122  2122

देश हित में काम होगा।
संत का तब धाम होगा।
राष्ट्र उन्नति नित करेगा।
स्वर्ग अपना हुं भरेगा।

राजधानी को सजाओ।
शुभ महल उत्तम बनाओ।
लें बसेरा अब मनुज सब।
दीप चमकीला जले तब।

हिंद संस्कृति जब फलेगी।
पूर्ण मानवता खिलेगी।
विश्व का उद्धार होगा।
शुद्ध शिष्टाचार होगा।

प्राण से बढ़ कर कहीं कुछ।
है कहीं तो देश सचमुच।
देश का जो ख्याल रखता।
एक प्रिय इतिहास रचता।

रचनाकार.. डॉक्टर रामबली मिश्र
9838453801

   15
4 Comments

Haaya meer

02-Nov-2022 05:44 PM

Amazing

Reply

Sachin dev

02-Nov-2022 04:33 PM

Shandar

Reply

Gunjan Kamal

02-Nov-2022 11:48 AM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply